भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आबूरोड से कांग्रेसजन हुए रवाना
भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आबूरोड से कांग्रेसजन हुए रवाना
आबूरोड। कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होने के लिए सांसद नीरज डांगी के निर्देश पर रेवदर और आबूरोड विधानसभा क्षेत्र के आबूरोड से कांग्रेस पार्षद, नगर कांग्रेस कमेटी, सेवादल और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी का एक दल नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी सेवादल अध्यक्ष छावरा और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी वजीर पठान की अगुवाई में रविवार को प्रातः नगर कांग्रेस कार्यालय से रवाना हुआ सचिव गजेन्द्र काग ने बताया कि 12 दिसंबर को बूंदी जिले के बवई क्षेत्र में यात्रा में सम्मिलित होने के लिए दर्जनों पदाधिकारियों का दल रवाना हुआ प्रदेश कांग्रेस सदस्य अमित जोशी ने यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार 12 सितंबर को राज्यसभा सांसद नीरज डांगी की अगुवाई में पूरे रेवदर आबूरोड विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसजन राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करेंगे और अपनी भागीदारी निभाएंगे सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव जितेन्द्र मारू पार्षद सुनील खोत आदि ने बताया कि बड़े हर्ष का विषय है सांसद डांगी के प्रयासों से राजस्थान के सबसे अंतिम जिले के आखिरी कस्बे से छोटे से छोटे कार्यकर्ताओ को यात्रा में जाने का मौका मिला इस अवसर पर यात्रा में दिनेश मेघवाल अंजली जोशी नीलोफर बानो सुनील खोत नगर मंत्री मनीष पंडित गजेंद्र काग यूथ कांग्रेस के हैदर पठान निखिल जोशी मनोज कुमार जितेंद्र मारू पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम सहित दर्जनों पदाधिकारीओ ने अपनी भागीदारी निभाई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें