सेंट मैरी स्कूल के कब बुलबुल स्काउट गाइड ने सेवा का कदम बढ़ाया अपने पॉकेट मनी से कस्तूरबा सेवा संस्थान के छात्रों का सहयोग कर किया नेक काम -लाटा

 सेंट मैरी स्कूल के कब बुलबुल स्काउट गाइड ने सेवा का कदम बढ़ाया 


अपने पॉकेट मनी से कस्तूरबा सेवा संस्थान के छात्रों का सहयोग कर किया नेक काम -लाटा




सेंट मैरी स्कूल जयपुर रोड सीकर में संचालित राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड से जुड़े कब बुलबुल स्काउट गाइड ने अपने अभिभावकों वी अपनी पॉकेट मनी से राशि सेवा का धर्म निभाने के लिए निकाल कर सिस्टर प्रिंसिपल सिस्टर रीना फादर मैनेजर फादर जोबी के मार्गदर्शन में बसन्त कुमार लाटा सीओ स्काउट व विद्यालय के स्काउट गाइड शिक्षक ,शिक्षिका बबीता गोदारा ,मफलदीना, योग्यता राणा, विक्रम शेखावत,कस्तूरबा सेवा संस्थान भादवासी पहुंच कर वहां रहने वाले

छात्रों के लिए उनके उपयोगी सामग्री, खेलसामग्री, विभिन्न प्रकार की लाइब्रेरी की किताबें, आवश्यकता के अनुसार कॉपियां, विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री भेंट कर दूसरों की सहायता करने की प्रतिज्ञा व स्काउट गाइड प्रार्थना के पंक्तियां हमारा कर्म हो सेवा हमारा धर्म हो सेवा  का पालन करते हुए सहयोग प्रदान किया व इन नन्हे नन्हे 6 वर्ष 7 वर्ष 8 वर्ष 10 वर्ष 12 वर्ष के बालक बालिकाओं ने यह सिद्ध किया कि यदि व्यक्ति चाहे तो समाज के हर तपके की जरूरत के हिसाब से मदद की जा सकती है।

इस अवसर पर बबीता गोदारा ने और बसंत कुमार लाटा ने सभी छात्रों,कब बुलबुल स्काउट गाइड को सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, सेवा का पाठ पढ़ाया एक दूसरे का सहयोग करने की भावना का विकास करने के बारे में जानकारी प्रदान की इसने कार्य के लिए स्काउट गाइड परिवार की ओर से सभी कब बुलबुल स्काउट गाइड व उनके अभिभावक ,विद्यालय के सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के गीत गए खेल खेले,सेंट मैरी स्कूल सीकर के कब बुलबुल स्काउट गाइड ने कस्तूरबा सेवा संस्थान के छात्रों के साथ साथ वॉलीबॉल फुटबॉल बैडमिंटन के मैत्री के खेल खेले, कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा सेवा संस्थान के प्रबंधक सुमित्रा शर्मा, हरिनारायण सिंह, अन्य स्टाफ सदस्य, व 114 को बुलबुल स्काउट गाइड व छात्र उपस्थित रहे हैं। अंत में हरि नारायण सिंह ने सभी कब बुलबुल स्काउट गाइड , स्टाफ सदस्यों का व सेंट मेरी स्कूल के पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी