सर्दी में जरूरतमंदों के लिए कंबल व राहत सामग्री वितरण

 लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ का सराहनीय सेवा अभियान

सर्दी में जरूरतमंदों के लिए कंबल व राहत सामग्री वितरण



" सेवा वही जो अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे 

हम कंबल नहीं सर्दी में अपनापन बताते हैं" 



लक्ष्मणगढ़। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ द्वारा “हर जरूरतमंद तक छोटी-सी सहायता” पहुँचाने के संकल्प के साथ इस भीषण सर्दी में राहत प्रदान करने हेतु लगातार कंबल वितरण एवं राहत सामग्री वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज लक्ष्मणगढ़ की तीन कच्ची बस्तियों तथा भूतनाथ मंदिर परिसर में कार्यरत जरूरतमंद महिलाओं को सर्दी से बचाव हेतु आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

इस सेवा कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक श्री प्रकाश पासोरिया, श्री दीनदयाल जोशी, श्री रामनिवास शर्मा, योग गुरु श्री प्रमोद काछवाल (लाल जी), श्री लखी प्रसाद बादुसरिया, श्री रमेश ढण्ढ़, श्री रामवतार नाऊवाला, श्री भगवती प्रसाद जाजोदिया, श्री शुभम बादुसरिया एवं श्री अमित खींची के सानिध्य में जरूरतमंदों को गर्म कंबल, गर्म शॉल, जुराब, तिल के लड्डू एवं गुड़ की सेल सहित अनेक उपयोगी वस्तुएँ वितरित की गईं।

ट्रस्ट के इस मानवीय प्रयास से लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखाई दी। उपस्थित महिलाओं ने भावुक होते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर की जा रही यह सहायता उनके लिए बड़ा संबल है। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “भगवान आप सभी का भला करें, आप हम जैसे जरूरतमंदों की सच्ची मदद करते हो।”

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ट्रस्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का कार्य करता है। उन्होंने ट्रस्ट को भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कार्य जारी रखने का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर ट्रस्ट प्रभारी श्री राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी श्री कमल कुमावत, श्री पवन कस्वा, श्री विजय कुमावत, श्री रमेश कुमावत, श्री रिंकू कुमावत, श्री लोकित दईया, श्री रोहित दईया, श्री विवेक तंवर सहित लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ के अनेक संरक्षक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी