यातायात शाखा राजसमंद में विद्युत सुरक्षा एवं ऊर्जा संरक्षण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित


 यातायात शाखा राजसमंद में विद्युत सुरक्षा एवं ऊर्जा संरक्षण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित




राजसमंद / पुष्पा सोनी


राजसमंद। कार्यालय यातायात शाखा राजसमंद में दिनांक 10 नवम्बर 2025 को विद्युत सुरक्षा, उपकरणों के रखरखाव एवं ऊर्जा संरक्षण के विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमान पुलिस महानिदेशक, जयपुर के आदेश क्रमांक 4896 दिनांक 11.10.2025 की पालना में संपन्न हुआ।


प्रशिक्षण के दौरान श्री विनोद शर्मा, सेवा निवृत विद्युत अभियंता, चोमु जयपुर एवं श्रीमती पुष्पा सोनी, सहायक तकनीशियन, जिला राजसमंद ने उपस्थित मुलाजमानों को बिजली से होने वाले खतरों से बचाव, विद्युत उपकरणों के रखरखाव और ऊर्जा की बचत के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।


इस अवसर पर यातायात शाखा राजसमंद के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों डेमो के माध्यम से करंट लगने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले बचाव उपायों की जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी, यातायात शाखा राजसमंद श्री कैलाशचंद्र, उप निरीक्षक ने दोनों अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


यह प्रशिक्षण कार्यक्रम यातायात शाखा राजसमंद की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा जागरूकता और ऊर्जा बचत के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी