विश्व हिंदू परिषद, उदयपुर महानगर का शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न

 विश्व हिंदू परिषद, उदयपुर महानगर का शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न



उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। विश्व हिंदू परिषद उदयपुर महानगर द्वारा आज परंपरानुसार शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिविधान से पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।


इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के  दुर्गा वाहिनी क्षेत्रिय संयोजिका का योगना दीदी जोशी एवं प्रांत से लता दीदी प्रांत   मातुशक्ति सह  संयोजिका विजय लक्ष्मी दीदी विभाग संयोजिका का गीता मानावत दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका का प्रीति मानावत माह नगर संयोजिका सुषमा जी प्रखंड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शस्त्रों का पूजन कर राष्ट्र, धर्म एवं समाज की रक्षा हेतु संकल्प लिया। वक्ताओं ने शस्त्र पूजन की परंपरा, उसकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शस्त्र केवल आत्मरक्षा का साधन नहीं, बल्कि शक्ति और संयम का प्रतीक हैं।


कार्यक्रम में नगर के अनेक कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।


इस अवसर पर महानगर के पदाधिकारियों ने समाज को संगठित रहने, संस्कृति के संवर्धन तथा राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई