श्रीराम सभा समिति (राम भवन) का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित

 श्रीराम सभा समिति (राम भवन) का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित



नवीन कार्यकारिणी का गठन, अनिल शरण बंसल अध्यक्ष व भारत बंसल महामंत्री बने


कोटपूतली।बिल्लूराम सैनी) श्रीराम सभा समिति (राम भवन) का द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन स्थानीय श्रीराम भवन परिसर में हुआ। अधिवेशन में तत्कालीन कार्यकारिणी द्वारा गत दो वर्षो का प्रतिवेदन व आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी दो वर्षो के लिए नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवनियुक्त महामंत्री भारत बंसल ने बताया कि कार्यक्रम के सभापति अमरनाथ बंसल, अध्यक्ष राकेश खजांची व विशिष्ट अतिथि सतीश बंसल ने भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। महामंत्री राजेश गुप्ता ने गत दो वर्षों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा कोषाध्यक्ष घनश्याम बंसल ने गत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा व आगामी प्रस्तावित बजट प्रस्तुत किया। जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। इसके बाद समिति की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। इसके उपरांत सभापति की अनुमति से संस्था के कार्य संचालन हेतु नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर सर्वसम्मति से द्विवर्षिय प्रबंध कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अनिल शरण बंसल, उपाध्यक्ष अनुप बंसल, महामंत्री भारत बंसल, सहमंत्री अशोक बंसल, कोषाध्यक्ष सुनिल खजांची को बनाया गया तथा आनंद पंडि़त, बजरंग शरण बंसल, अमरनाथ बंसल(जागिदार), रमेश किताब वाला, किशन शरण बंसल, योगेश शरण बंसल, प्रेम गुप्ता, राज बंसल को सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया। अन्त में विशिष्ठ अतिथि सतीश बंसल ने मिलजुल कर संस्था के हित में कार्य करने की बात कही। सभापति अमरनाथ बंसल ने सभी आगन्तुको का धन्यवाद व अध्यक्ष राकेश बंसल ने आभार व्यक्त करते हुए अधिवेशन का समापन किया। इस दौरान दशरथ शरण बंसल, ओमप्रकाश बंसल (गढ कालोनी) रतनलाल शर्मा, पुष्करमल चौधरी,मधुसुदन अग्रवाल, सियाराम बंसल, राजेश बंसल चश्मेवाला, दीपक चौधरी, विष्णुस्वरूप चौधरी, संतोष शरण बंसल(बंटी) कुलदीप बंसल, सुभाष बंसल, प्रवीण बंसल, पूरण अग्रवाल, महावीर गुप्ता, संदीप बंसल, प्रेमचंद बंसल, नवलकिशोर बंसल, वरूण खजांची, सुबोध खजांची, अनुपम बंसल, संदीप बंसल, नन्दलाल बंसल समेत बड़ी सख्या में संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग