गाव-गाव, ढाणी-ढाणी जाकर विधिक जागरूकता शिविरों का सफल आयोजन
गाव-गाव, ढाणी-ढाणी जाकर विधिक जागरूकता शिविरों का सफल आयोजन
भीम, राजसमंद / पुष्पा सोनी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के निर्देशन में तालुका विधिक सेवा समिति, भीम द्वारा विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत गाव-गाव, ढाणी-ढाणी जाकर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में विधिक जागरूकता का प्रसार करना और प्रत्येक नागरिक को उनके विधिक अधिकारों एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना था।
इन शिविरों का आयोजन परा लीगल वालंटियर श्रीमती पुष्पा सोनी द्वारा किया गया, जिन्होंने दापता, बरार, कार्यालय ग्राम पंचायत, बरार, ट्रक चौराहा और उदयपुर रोड पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया और जनसाधारण तक विधिक जानकारी पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविरों में उन्होंने सरल भाषा में जानकारी देकर लोगों को न केवल उनके मूल अधिकारों से परिचित कराया, बल्कि विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, लोक अदालतों का महत्व, निःशुल्क विधिक सेवा, पीड़ित मुआवजा योजना, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, और बाल विवाह एवं घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
शिविरों में यह भी बताया गया कि किस प्रकार कोई भी ज़रूरतमंद व्यक्ति बिना आर्थिक बोझ के विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है और न्याय प्रणाली तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही प्रतिभागियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए यह प्रेरित किया गया कि वे न केवल स्वयं लाभ लें, बल्कि समाज में भी विधिक चेतना का प्रचार करें।
शिविरों का संचालन पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ किया गया और ग्रामीणों में विधिक जानकारी के प्रति उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया देखने को मिली। यह विधिक जागरूकता अभियान न केवल न्यायिक सुलभता की दिशा में एक प्रभावी प्रयास सिद्ध हुआ, बल्कि इससे सामाजिक जागरूकता एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास सिद्ध हुआ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें