विकसित कृषि संकुल अभियान के तहत किसानों को दी गई उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
विकसित कृषि संकुल अभियान के तहत किसानों को दी गई उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
कोटपूतली (11 जून 2025) — कृषि विज्ञान केन्द्र, गोनेडा द्वारा "विकसित कृषि संकुल अभियान" के तहत ग्राम मंगा, और चौबारा में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, दुग्गापुर-पटपड़ा द्वारा बिना रुकावट के सतत अभियान के रूप में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. बलराज सिंह (अध्यक्ष, राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुग्गापुर-पटपड़ा) ने किसानों को RHB 239 व RHB 234 किस्मों की जानकारी दी तथा कहा कि ये किस्में कम वर्षा वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने बताया कि ये किस्में कम समय में तैयार होती हैं और उत्पादन भी अच्छा देती हैं।
इसके अतिरिक्त किसानों को जैविक खेती, पोषक तत्व प्रबंधन, जल संरक्षण तथा खरपतवार नियंत्रण जैसी तकनीकों पर भी जानकारी दी गई। डॉ. डी.के. बैश्य ने ताप-उष्णता से फसलों की रक्षा के उपायों पर चर्चा की, जबकि डॉ. एस. रामचंद्र भारद्वाज ने कृषि यंत्रों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. त्रिलोकी पिलानिया, डॉ. एस.के. शर्मा, शिवचरण मीणा सहित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने भाग लिया। संचालन डॉ. गंगाधर ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और कृषि विभाग की इस पहल की सराहना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें