समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने किया बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन

 समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने किया बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन


 

शुभ भास्कर संवाददाता वाराणसी उत्तर प्रदेश साक्षी सेठ 

 

प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने महानगर सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह के आवास पर 2027 चुनाव को लेकर की बैठक ||


डॉ राजपाल कश्यप ने रिवरफ्रंट जैसी योजना को पर्यावरण के लिए जरूरी बताया ||


वाराणसी :- समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप जल मार्ग द्वारा बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन कर काशीवासियों के स्वास्थ लाभ की कामना किया | दर्शन पूजन के उपरांत राजपाल कश्यप ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा की भाजपा ने मां गंगा को भी धोखा दिया है पिछले दस सालों में मां गंगा का जल साफ करने में प्रधानमंत्री नाकाम साबित हुए | श्री कश्यप ने रिवरफ्रंट जैसी योजना को पर्यावरण के लिए जरूरी बताया और 2027 में सपा की सरकार बनने के बाद पर्यावरण पर विशेष काम करने की बात कही | प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने महानगर सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह के मणिकर्निका घाट स्थित आवास पर पहुंचकर उनका जाना हाल और आगामी 2027 की चुनाव को लेकर की बैठक और चर्चा |


इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विवेक कहार,महानगर सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह,महानगर उपाध्याक्ष उमेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष अल्ताफ खान,किसन सेठ,अशोक यादव,मनीष यादव,शामू यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे ||

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई