ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता व सेनाओं के सम्मान में उत्साह के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता व सेनाओं के सम्मान में उत्साह के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
कोटपूतली।बर्डोद कस्बे मे पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाये गए,ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के उपलक्ष्य में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में उत्साह के साथ सम्मिलित लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। तिरंगा इस मौके पर पूर्व डेलीगेट मन्नू सैनी ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपेरशन सिन्दूर में अपना शौर्य दिखाया है। तिरंगा यात्रा कस्बे के श्री जहारवीर गोगाजी मन्दिर से प्रारम्भ होकर, कस्बे के बस स्टैंड मुख्य बाजार मार्गो से होते हुए,मुख्य चौपाल चाँदनी चौक, घण्टाघर, भैरुजाट मन्दिर से होते हुए पुनः गोगाजी मन्दिर स्थल पर सम्पन्न हुई। इस मौके पर कस्बे सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें