साहित्य नव प्रभा" सम्मान से सम्मानित हुईं राँची की रचनाकार

 साहित्य नव प्रभा" सम्मान से सम्मानित हुईं राँची की रचनाकार



       श्री साहित्य कुंज छठवें वार्षिकोत्सव के अवसर पर राँची की दो प्रतिभावान कवयित्रियों की प्रथम एकल कृति को संस्था द्वारा साहित्य नवप्रभा सम्मान उनकी प्रथम एकल कृति ' सुधा सलिला' आ.सिम्मी नाथ व  सीपी मुक्तावली' एकल कृति खुशबू बरनवाल को  प्रदान  किया गया।

  आ. निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव जी, आ.प्रमोद झा जी,आ. शयामल सुमन एवं प्रतिभा प्रसाद कुमकुम जी ने स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर  दोनो रचनाकार को सम्मानित किया। संस्था द्वारा

 आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता के विजेताओं को अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिनमें क्रमशः प्रथम स्थान के लिए आ. पुष्पा सहाय 'गिन्नी' द्वितीय आ. संगीत वर्मा एवं तृतीय आ. चेतना यादव जी को सम्मानित किया गया। वार्षिक सक्रियता सृजनशीलता सम्मान मधुमिता साहा जी को दिया गया।

इस अवसर पर संस्था की एक और  सारस्वत पहल नयी लेखनी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से " नव अंकुरण सम्मान" से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रकाशित तीन साझा काव्य संग्रह, "प्रतिनधि कविताएं भाग-२", गजल संग्रह "कहकशाँ" एवं झारखंड की बोलियों की मुखर दस्तावेज बहुभाषीय काव्य संग्रह "अरण्य रसना" एवं संस्था की आधिकारिक पत्रिका "साहित्य संवाहक" का लोकार्पण किया गया।

साझा पुस्तकों के रचनाकारो को साहित्य साधक सम्मान से सम्मानित किया गया।

 इस सारस्वत कार्यक्रम की अध्यक्षता राँची के वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृति साहित्य मंच के वर्तमान अध्यक्ष आ. निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव जी ने किया। मुख्य अतिथि जमशेदपुर हुलास मंच  (जमशेदपुर) के संस्थापक महाकवि आ. श्यामल सुमन झा रहे। विशिष्ट अतिथि से मंच को गौरव प्रदान जमशेदपुर की वरिष्ठ कवियत्री एवं छंदकार आ. प्रतिभा प्रसाद 'कुमकुम', राँची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जंगबहादुर पांडेय, राँची दूरदर्शन के पूर्व निदेशक प्रमोद झा, पूर्व प्रचार्या, उर्मिला सिन्हा, संस्था कार्य समिति की उपाध्यक्ष आ. निर्मला कर्ण, राजकमल विद्या मंदिर धनबाद के संस्थापक प्रचार्य आ. वासुदेव प्रसाद, वरिष्ठ साहित्यकार, आ. राकेश रमन 'रार', वरिष्ठ गीतकार आ. चंद्रिका प्रसाद 'देशदीप', प्रसिद्ध गजलकार आ. कामेश्वर प्रसाद 'कामेश'

ने किया मंच की उपाध्यक्ष बिंदु प्रसाद

संस्था की अध्यक्ष आ. प्रतिमा त्रिपाठी  संस्था की संस्थापिका आ. मनीषा सहाय   कार्यकीरिणी की सदस्योम ने उत्साह के साथ आयोजन के साकार रूप दिया।

         इस अवसर पर जिनकी उपस्थिति रही आ. रेणु झा रेणुका, मंजुला सिंह, रश्मि सिन्हा, नीलम पेड़ीवाल, पूनम सिन्हा, अनिता निधि, ऋतुराज वर्षा, रेणु बाला धार, अर्चना श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, समिता, सुनीता अग्रवाल, ओमप्रकाश, रंजन बरनवाल, निराला, उमेश महतो इत्यादि।

         साहित्य नव प्रभा सम्मान से सम्मानित किये जाने पर कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बधाई दी है और कहा कि साहित्यकारों के सम्मान से हिंदी समृद्ध होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग