राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस**

 *राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस** 


विद्याधर नगर, राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में आज शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने की।

प्राचार्य ने छात्राओं को महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध महिला हस्तियों के उदाहरण दिए। राजनीतिक क्षेत्र से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जिक्र किया। विज्ञान के क्षेत्र से कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स का उदाहरण दिया। प्रशासन में देश की प्रथम महिला आईपीएस किरण बेदी का जिक्र किया। खेल जगत से पीटी उषा, मैरीकॉम, मनु भाकर इत्यादि सफल महिलाओं के उदाहरण दिए।

डॉ.मधुलिका सिंह उज्जवल ने छात्राओं को अन्य अनेक सफल महिलाओं का उदाहरण देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र वर्मा ने वर्तमान युग में महिलाओं को स्वावलंबी बनने की आवश्यकता पर बल देते हुए छात्राओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रा तनिषा चौहान ने कविता पाठ और लक्षिता वर्मा ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. सुमन ढाका, श्रीमती संगीता धोजक, महेश कुमार कुमावत एवं महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग