पाटेश्वर महादेव मंदिर में हुआ फागोत्सव
पाटेश्वर महादेव मंदिर में हुआ फागोत्सव
उदयपुर। शहर के सुभाषनगर स्थित पाटेश्वर महादेव मंदिर में आंवला एकादशी के मौके पर फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। अर्चना व्यास ने बताया कि इस अवसर पर सभी महिलाएं फागणिया पहनकर मंदिर पहुंची और यहां पर भगवान के साथ फूलों की होली खेलते हुए भगवान को रंग लगाया। फागोत्सव के दौरान मान्यता है कि भक्त भगवान के रंग लगाकर होली के त्यौहार की शुरूआत करते है। व्यास ने बताया कि फागोत्सव के दौरान सभी महिलाओं ने ठाकुरजी के भजन गाए और नृत्य भी किया। इस मौके को खास बनाने के लिए सभी महिलाए एक जैसी वेशभूषा में होने के साथ सभी ने भजनों का आंनद लिया। इस अवसर पर मनीषा मौड, नीता मुंदड़ा, संगीता मूंदडा, रजनी छापरवाल, किरण साहू, रीना काबरा, मनीषा काबरा, गरिमा डाड, पुनीता मंडोवरा, श्रद्धा दुबे, डिंपल जोशी, सुमन मूंदड़ा, दिप्ति माहेश्वरी, अनीता बांगड़, उषा देवपुरा सहित कई महिलाओं ने फागोत्सव में बढ़चढ़कर भाग लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें