नमन विद्या समय संघ ने रवाना नि:शुल्क 222 यात्री का दल शिखरजी



 नमन विद्या समय संघ ने रवाना नि:शुल्क 222 यात्री का दल शिखरजी 

-- कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर। 

आज दिनांक 04,मार्च,2025 को जयपुर रेलवे स्टेशन से *नमन विद्या समय संघ* द्वारा 222 यात्रियों में 150 यात्री जो पहली बार शिखजी जा रहे हैं,उनको नि:शुल्क यात्रा लेकर जा रहे हैं। 

सुधीर कासलीवाल ने बताया कि यह यात्रा  पांच दिवसीय होगी जिसमे 6 मार्च को सभी यात्री पहाड़ की वंदना करेंगे व 7 मार्च को पूजा और विधान किया जावेगा।

सुनील गंगवाल ने बताया इस यात्रा के सुधीर कासलीवाल, प्रदीप बाकलीवाल एवं राहुल पापड़ीवाल के संयोजन में यह यात्रा जा रही है ।

इस अवसर पर जिनेश कुमार जैन , लोकेश सोगानी, सतीश कासलीवाल , सुनील गोधा एवं अन्य समाज के  गणमान्य लोगों ने तिलक और माला लगाकर दल को रवाना किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी