गीतकार, प्रवासी उद्योगपति मनोज हिन्दुस्तानी का अभिनंदन समारोह
* गीतकार, प्रवासी उद्योगपति मनोज हिन्दुस्तानी का अभिनंदन समारोह
बीकानेर/ शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान बीकानेर के तत्वावधान में प्रवासी गीतकार एवं उद्योगपति मनोज हिंदुस्तानी का अभिनंदन जयनारायण व्यास नगर स्थित मधुबन में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी थे। अध्यक्षता व्यंग्यकार-संपादक डॉ.अजय जोशी ने की।
अध्यक्षता करते हुए डॉ.अजय जोशी ने कहा कि मनोज हिंदुस्तानी की रचनाएं आम आदमी की रचनाएं हैं। इस अवसर पर राजेन्द्र जोशी ने कहा कि मनोज हिंदुस्तानी प्रबुद्ध विचारक, शब्दशिल्पी एवं उद्योगपति है, वह गुजरात में रहते हुए सदैव अपनी माटी के प्रति स्नेह एवं सद्भाव रखते हुए बीकानेर आते रहे हैं।
प्रारंभ में कार्यक्रम संयोजक राजाराम स्वर्णकार ने मनोज हिंदुस्तानी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर बात रखते हुए कहा कि बीकानेर में जन्में हिंदुस्तानी चार वर्ष की उम्र में नागौर चले गए। पढ़ाई नागौर में करते हुए उन्होंने अपनी कर्मस्थली अहमदाबाद गुजरात को बनाई। प्रख्यात उद्योगपति बनने के बाद भी हिंदुस्तानी ने अपनी जम्मभूमि को नहीं भूले। कार्यक्रम के दौरान साहित्य रचनाकर्म साझा करते हुए मनीषा आर्य सोनी, पवन प्यारे, मधुसूदन सोनी एवं प्रेमप्रकाश सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर मनोज हिंदुस्तानी ने अनेक ओजपूर्ण रचनाओं का वाचन करते हुए व्यापारी से कवि बनने तक के सफ़र को साझा कर उपस्थित श्रोताओं का मन जीत लिया। अतिथियों ने मनोज हिंदुस्तानी को अभिनंदन पत्र, शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। अभिनन्दन पत्र का वाचन कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने किया। सभी के प्रति आभार मधुसूदन सोनी ने ज्ञापित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें