भिवानी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन पर गाड़ियों की अधिकता/लिक रेक की विलंबता के कारण रेल यातायात प्रभावित*
भिवानी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन पर गाड़ियों की अधिकता/लिक रेक की विलंबता के कारण रेल यातायात प्रभावित*
*रेलसेवाएं आंशिक रद्द/रद्द/रीशड्यूल रहेगी*
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार भिवानी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन पर गाड़ियों की अधिकता/लिक रेक की विलंबता के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी-
*रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 14118, भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा दिनांक 19.01.25 को भिवानी स्टेशन से अपने निर्धारित समय 19.35 बजे से 11 घंटे 30 मिनट देरी से दिनांक 20.01.25 को 07.05 बजे प्रस्थान करेगी।
*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1.गाडी संख्या 54782, रेवाड़ी-बठिंडा रेलसेवा जो दिनांक 20.01.25 को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा रेवाड़ी के स्थान पर अपने निर्धारित समय पर भिवानी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाड़ी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1.गाडी संख्या 54787, भिवानी-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 20.01.25 को रद्द रहेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें