अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन
*रिपोर्ट :- रजत शर्मा*
*अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन
*
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अखिल भारत हिन्दू महासभा के नए कार्यालय का उद्घाटन परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, संगठन मंत्री राजकुमार सिंह, प्रदेश के अन्य पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने अपने ओजस्वी नारों और उद्बोधनों से सभी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। उनके वक्तव्य में उन्होंने हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और राष्ट्र निर्माण में अखिल भारत हिन्दू महासभा की भूमिका को रेखांकित किया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय प्रदेश में संगठन की गतिविधियों को और सशक्त बनाने का केंद्र बिंदु होगा।
हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वामी चक्रपाणि जी महाराज और संगठन के समर्थन में नारे लगाए। "जय श्री राम!", "हिन्दू महासभा - हिन्दू राष्ट्र की आशा!", "एक ही सपना - हिन्दू राष्ट्र अपना!"
कार्यक्रम का समापन स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के आशीर्वचन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें