पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार पाटन।(के के धांधेला):-पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ के विशेष अभियान के सफल क्रियान्वयन के फल स्वरुप एवं जिला पुलिस अधीक्षक सीकर करण शर्मा द्वारा जिले में वांछित अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना रतन लाल भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया तथा मुलजिम की तलाश की गई। 20 फरवरी को संतोष कुमार पुत्र ग्यारसीलाल जाति गुर्जर उम्र 53 वर्ष निवासी हरिपुरा थाना पाटन ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमें डंपर नंबर आरजे 32 जीबी 8459 का ड्राइवर बताया तथा गाड़ी के मालिक का नाम राम कुमार गुर्जर पुत्र भागीरथ गुर्जर निवासी टोडा रामपुरा बताया। उसके द्वारा दी गई रिपोर्ट में लिखा था की 20 फरवरी को सुबह 3:30 बजे मेरे डम्फर को चोटिया से रायपुर भरने जा रहा था। रास्ते में छाजा की नांगल स्टैंड पर महेंद्र यादव की चाय की दुकान पर गाड़...
*चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला **** कानपुर ग्राम पंचायत के भूमाफियाओं ने तालाब की भूमि पर कर रहे हैं कब्जा। तालाब को बचाने के लिए रात भर ग्रामीण दे रहे हैं। धरना तालाब भूमि को बचाने के लिए ग्रामीण बैठे हैं 20 दिन से धरने पर। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन। और कहां की पहले इस तालाब की भूमि पर सरकारी योजनाओं के तहत किया जा चुका लाखों रुपए के विकास कार्य ।। कानपुरा सरपंच पति पर लगाए भूमाफियाओं से मिली भगत के आरोप।। स्थानीय लोगों ने तालाब की भूमि को खुर्द-बुर्द करने का लगाया आरोप। गांव के लोग 20 दिन से धरने पर बैठे हैं ।वह भी बरसात के पानी में ,ग्रामीण लोगों की मांग यह है ,की भूमि का आवंटन रद्द हो। नहीं तो हम धरना प्रदर्शन जारी है ।और अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आए और ना ही हमारी किसी ने सुनी !! यदि हमारी नहीं सुनी गई ,तो हम आमरण अनशन भी दो दिन बाद में करेंगे। वर्षा के मौसम में एकत्रित पानी में भी धरना जारी है। रिपोर्टर :::वॉइस ऑफ़ मीडिया:::: राजस्थान शिंभू सिंह शेखावत...
*सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी * जिला अध्यक्ष बबलू बबेरवाल के नेतृत्व में सैनी विकास संगठन द्वारा 2 नवम्बर 25 को आयोजित 6वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आज बड़े धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि ताराचंद गहलोत प्रदेश अध्यक्ष माली महासभा, सुरेश बदलीवाल जिला अध्यक्ष भाजपा, भवानी शंकर जी माली, प्रदेश महासचिव व पुखराज जी रहे। प्रधान संरक्षक देवी सहाय सैनी ने बताया कि सुबह 8 बजे थाम रोपण तथा सरिस्का के आई सफारी गाड़ी से मोरीजा वाली धर्मशाला में गौरवा कार्यक्रम कर बारात बैण्ड बाजे के साथ नाचते-गाते सफारी में समुह रूप से बैठ कर विवाह स्थल पर पहुंची। तत्पश्चात् 8जोडों का आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न करवा सभी को आशीर्वाद दिया गया। इसी दिन बबलू बबेरवाल की शादी सालगिरह भी मंच कर मनाई गयी।विदाई में इलेक्ट्रिक स्कूटी 3साल की गारंटी वाली सहित सभी सामान वर वधु को दिया जाकर सामाजिक विधि-विधान से समधी की विदाई की गयी।सभी आगंतुक अतिथियों का फूल-माला,साफा बांध, ज्योतिबा फुले दम्पति...