मुंबई सेंट्रल-भिवानी- मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार*
*मुंबई सेंट्रल-भिवानी- मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार*
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 09 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09001/09002, मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि मुम्बई सेट्रल से दिनांक 20.12.24 से 17.01.25 तक (09 ट्रिप) एवं भिवानी से दिनांक 21.12.24 से 18.01.25 तक (09 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
*नोटः- जयपुर स्टेशन पर ट्रेफिक ब्लॉक के कारण गाडी संख्या 09001/09002, मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा मुंबई सेंट्रल से दिनांक 20.12.24 से एवं भिवानी से दिनांक 21.12.24 से अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-नारनौल-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के कारण मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें