इनर व्हील क्लब ने कहा अलविदा 2024 स्वागत 2025


 इनर व्हील क्लब ने कहा अलविदा 2024 स्वागत 2025 


उदयपुर जनतंत्र की आवाज। इनरव्हील क्लब ने सदस्यों संग रखा विशेष आयोजन। गुजरते वर्ष 2024 के विभिन्न संस्मरण सुनाए यादों को आपस में बांटा और विभिन्न खेलों के माध्यम से सब का मनोरंजन किया इनर विल में क्लब प्रेसिडेंट चंद्रकला कोठारी ने कहा कि हम ने वर्ष पर सेवा सद्भाव और मैत्री का भाव लिए सभी कार्य किए हैं अच्छी यादों को लेकर हम नए साल का स्वागत करेंगे और सेवा और मैत्री भाव से विभिन्न प्रोजेक्ट करते हुए आगे बढ़ेंगे।

 इनर व्हील क्लब सेक्रेटरी डॉ सीमा चंपावत ने कहा कि गुजरते हुए साल का यह समय बड़ा ही जादूई होता है। ऐसा समय जब हम बीते पलों को याद कर रहे होते हैं आत्म मंथन कर रहे होते हैं वही उत्साह उमंग से भी भरे होते हैं हम पूरा विश्वास रखते हैं कि हम समाज सेवा के कार्य यूं ही अनवरत करते रहेंगे। 

इनर व्हील क्लब अध्यक्ष चंद्रकला कोठारी का जन्म दिवस मनाया गया। भारतीय संस्कृति के अनुसार दीप प्रज्वलित कर खोपरापाक केक कटिंग किया गया। सात ही दिसंबर मंथ में जिन सदस्यों का जन्मदिन आता है उनके भी जन्मदिन मनाया गया और सबको उपहार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में विभिन्न तरीके के गेम खिलाए गए जिसमें रिंग गेम और हाउसी में सभी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के अंत में जरूरत मंद महिलाओं को रोजगार दिलाने हेतु सिलाई सीखने के लिए एक महीने के पाठ्यक्रम का आयोजन की शुरुआत की गई। इस पाठ्यक्रम में महिलाओं को निशुल्क सिलाई सिखाई जाएगी और अंत में सिलाई कार्य शुरू करने के लिए किट और रॉ मैटेरियल प्रदान किया जाएगा। 

आज के इस प्रोग्राम में इनर वेळ क्लब की सुन्दरी छतवानी और रेणू सिंघवी ने दो सिलाई मशीन अज़ब सेवा प्रशिक्षण केन्द्र में भेंट की। इनरव्हील क्लब की 40 सदस्य उपस्थित थी।

अजब सेवा संस्थान की तरफ से अमित जैन प्रज्ञा जैन और ज्योति साहू उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला