विद्युत उपकरणों के रखरखाव व ऊर्जा बचत के बारे में जानकारी प्रदान की
गठवाड़ी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बुधवार को जयपुर संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त विद्युत अभियंता श्री विनोद शर्मा ने स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं , विद्युत उपकरणों के रखरखाव व ऊर्जा बचत के बारे में जानकारी प्रदान की
। इसमें स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सावित्री मीणा , शारीरिक शिक्षक फूल चन्द जाट, शिक्षिका सीमा गुर्जर एवं समस्त स्टाफ ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
