जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित*
*जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित*
जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है, इस कार्य के दौरान जयपुर स्टेषन के प्लेटफार्म नं. 1 व 2/3 पर निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 15.12.24 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 14.12.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 12195, आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 15.12.24 को आगराफोर्ट से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 12196, अजमेर-आगराफोर्ट रेलसेवा दिनांक 15.12.24 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 15.12.24 को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 12016, अजमेर-नई दिल्ली रेलसेवा दिनांक 15.12.24 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 12991, उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 15.12.24 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 15.12.24 को जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 14.12.24 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के कारण यह रेलसेवा मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेषनों पर ठहराव करेगी।
*रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 12404, लालगढ-प्रयागराज रेलसेवा जो दिनांक 15.12.24 को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा ढेहर का बालाजी स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 19410, गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 21.12.24 व 28.12.24 को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मार्ग में 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
*रीशड्यूल रेलसेवाएं*
1. गाडी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.12.24 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें