विद्यार्थियों को बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं एवं विद्युत उपकरणों के रखरखाव व ऊर्जा बचत के बारे में जानकारी प्रदान की।
श्रीमान संभागीय आयुक्त जयपुर के निर्देशानुसार श्री विनोद कुमार शर्मा सेवानिवृत्ति विद्युत अभियंता चौमू ने विद्यालय में उपस्थित होकर स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं एवं विद्युत उपकरणों के रखरखाव व ऊर्जा बचत के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर श्रीमती पूजा कुमारी मिश्रा एवं कुमारी कोमल ने सहयोग प्रदान किया अंत में प्रधानाचार्य श्री सुगन चंद गुर्जर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
