कलाल समाज ने मनाई सहस्त्रबाहु अर्जुन जयन्ती
*कलाल समाज ने मनाई सहस्त्रबाहु अर्जुन जयन्ती
उदयपुर जनतंत्र की आवाज।
कलाल समाज के मेवाडा, सुहालका, पुर्बिया, टांक, वेगड़ा, जायसवाल द्वारा कलाल समाज के आराध्यदेव सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयन्ती कलाल महासभा के अध्यक्ष बाबूलाल सुहालका के नेतृत्व में धूम धाम से मनाई गई।
कार्यक्रम संयोजक देवीलाल चौधरी व सह संयोजक नरेश पूर्बिया ने बताया कि 11 बसों और 31 कारों में सवार करीब 800 समाजजनों ने नागदा मे स्थित सहस्त्रबाहु अर्जुन मन्दिर जाकर सहस्त्रबाहु जी की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर आरती की एवं पुष्प वर्षा कर आराध्यदेव का अभिनंदन किया। महिलाओं ने 101 दीपक से महाआरती की गई। सर्ववर्गीय कलाल महिला संगीनी के सहयोग से आयोजित इस यात्रा में समाजजनों का काफिला वैष्णो देवी मंदिर पहुंचा, जहां मंदिर दर्शन के पश्चात महिलाओं ने भजन कीर्तन किया।इससे पूर्व सभी ने अमरख जी महादेव एवं एकलिंग जी के भी दर्शन किए। कार्यक्रम में चौधरी समाज केन्द्रीय अध्यक्ष लोकेश चौधरी, सुहालका समाज अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सुहालका, संरक्षक भंवरलाल सुहालका, पुर्बीया समाज केंद्रीय अध्यक्ष भेरूलाल पुर्बीया, वेगड़ा समाज प्रतिनिधि भेरूलाल कलाल व चुन्नीलाल कलाल , ललीत सुहालका व जगदीश सुहालका उपस्थित थे।भामाशाह लक्ष्मी नारायण टांक, जमना लाल चौधरी,कचरु लाल चौधरी, रतन लाल चौधरी व प्रकाश चौधरी का सम्मान किया। महिला प्रभारी मंजू पुर्बीया, सुनीता सुहालका, संगीता सुहालका, फूलवंती पुर्बीया, सौम्या सुहालका,राज कुमारी, प्रमिला टाक, का सम्मान किया।
कार्यक्रम में छगन पुर्बीया, पृथ्वीराज सुहालका,चमन सिंह सुहालका आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें