शिव शंकर गौशाला में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट का आयोजन
शिव शंकर गौशाला में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट का आयोजन
उदयपुर जनतंत्र की आवाज। शिव शंकर गौशाला में गौ माता पूजन, गोवर्धन पूजा व अन्नकूट का अनुष्ठान सचिव शालिनी राजावत के नेतृत्व में को गौ पालन, गैसंरक्षण और गौ संवर्द्धन की सामूहिक प्रार्थना के साथ सम्पन्न हुआ। मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि विधी विधान से पं विनोद कुमार शर्मा द्वारा गौमय सामग्री से निर्मित गोवर्धन पर्वत, गौ माता की पूजा अर्चना कर गौ महिमा का जन जन तक प्रचार का संकल्प लिया गया। गोवर्धन परिक्रमा, दीपदान और गौ आरती कर गौ माता का आशीर्वाद लिया गया । गौ भक्त रतन सिंह राजपुरोहित, मनीष अग्रवाल, भूपेंद्र शर्मा, नरेश पूर्बिया, देवाराम राजपुरोहित, राम कन्हैया चौधरी, डॉ रेनू पालीवाल, मधुबाला पूर्बिया, सुनीता शर्मा, मीत, माही, राही,सोनी राजावत आदि द्वारा सामूहिक कीर्तन किया गया। 56 भोग के अन्नकूट के प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें