अनन्त चतुर्दशी पर्व के दौरान आज भी रहेगा यातायात व्यवस्था मे बदलाव
अनन्त चतुर्दशी पर्व के दौरान आज भी रहेगा यातायात व्यवस्था मे बदलाव
उदयपुर जनतंत्र की आवाज। कार्यालय पुलिस उप अधीक्षक, यातायात शाखा, उदयपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17.09.2024 को अनन्त चतुर्दशी पर्व के दौरान गणपति जी की मूर्तियों वाहनों के जरीये शहर के विभिन्न मोहल्लों से गणगौर घाट पर आकर सांकेतिक प्रक्षालन (जलाभिषेक) किया जायेगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी। 17.09.2024 को प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक जगदीश चौक की तरफ निम्न स्थानों से यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी। रंग निवास से जगदीश चौक तक। हाथीपोल से घण्टाघर, जगदीश चौक तक। चाँदपोल से जगदीश चौक तक। भड़भुजा घाटी से जगदीशचौक तक। सुरजपोल दरवाजे से स्थल मन्दिर, मुखर्जी चौक, बड़ा बाजार, घण्टाघर हो जगदीश चौक तक।
उपरोक्त मार्गो पर प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया निषेध रहेगा एवं गणपति जी की मुर्तियों का सांकेतिक प्रक्षालन (जलाभिषेक) करने हेतु गणगौर घाट पर आने वाले वाहनों की निकासी चांदपोल की तरफ से रहेगी। एम्बूलेंस एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए उपरोक्त व्यवस्था की कोई पाबन्दी नहीं रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि उपरोक्त यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखनें में यातायात पुलिस को पूर्ण सहयोग करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें