संविदा कर्मियों की आज से आंदोलन की चेतावनी


 संविदा कर्मियों की आज से आंदोलन की चेतावनी




उदयपुर जनतंत्र की आवाज। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन (संविदा/एस.एफ.एस.) ने कुलपति महोदया को पत्र लिखकर उदयपुर में राजस्थान सरकार के द्वारा बनाये गये Rajasthan Contractual Hiring to Civil Post Rules, 2022 को लागू करने एवं पूर्व प्रक्रिया एसएफएबी के तहत सेवा विस्तार के आदेश जारी कराने हेतु 3 सितंबर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है। अध्यक्ष नारायण सालवी ने बताया कि 27.08.2024 से आज तक एसएफएबी कर्मचारियों के द्वारा शांतिपूर्ण रूप से आंदोलन किया जा रहा है जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का ना तो आदेश जारी किया गया है ना ही कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ने संबोधन किया गया है।उक्त के क्रम में समस्त एसएफएबी कर्मचारियों द्वारा 03.09.2024 से विश्वविद्यालय के समस्त संघटक महाविद्यालय/विभाग/ ईकाई/कार्यालयों एवं प्रशासनिक भवन को पूर्ण रूप से बंद करवाया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की रहेगी। इसी मामले में आज छठे दिन भी अनिशितकालीन हड़ताल जारी रही। सोमवार को धरना स्थल पर कर्मचारियों की जायज मांग के समर्थन, संविदा नियम लागू करवाना, अगस्त से एस.एफ.ए.बी. कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़वाने हेतु इन सब जायज मांग के समर्थन में विश्वविद्यालय शिक्षक कर्मचारी संघ सूटा के अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र सिंह राठौड़ एवम सचिव डॉक्टर गिरिराज सिंह चौहान ने धरना स्थल पर आकर संबोधित किया व हमारे समर्थन के लिए घोषणा की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला