सड़क पर कीचड़ व नालियों में जल जमाव से ग्रामीण परेशान जिम्मेदार मौन*



*सड़क पर कीचड़ व नालियों में जल जमाव से ग्रामीण परेशान जिम्मेदार मौन*


सुभाष तिवारी लखनऊ

*कंधई प्रतापगढ़*। एक ओर जहां सरकार स्वच्छता को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वच्छता अभियान चला रही है वही मंगरौरा ब्लॉक के ग्राम सभा कंधई मधुपुर के कंधई थाना से लेकर कंधई बाजार तक नाली में गंदगी का अंबार लगा हुआ है

ग्रामीणों का कहना है कि कंधई बाजार में रोड के किनारे बनी नाली जो काफी दिन पहले बनी हुई है। नाली के कुछ हिस्से की सफाई तो हुई है। पर नाली का पानी निकालने का कोई रास्ता है बाजार के सभी घरों का पानी इस नाली से होकर बहता है नाली जाम हो जाने से बरसात का पानी घरों के अंदर वह रोड के ऊपर बहता है गंदा पानी से उठ रही दुर्गंध से और मच्छरों के प्रकोप से आसपास के लोगों का जीना दुर्भर हो गया है स्थानी लोगों का कहना है कि कंधई थाना के गेट पास होने के कारण थाना प्रभारी से कहा गया उन्होंने कहा हमारा काम नहीं है ग्राम प्रधान से संपर्क कीजिए प्रधान से संपर्क करने पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई । 

अब देखना है कि ग्रामीणों को गंदगी से कैसा मिलता है निजात

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी