भाजपाईयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती---

 भाजपाईयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती---


-


छीपाबड़ौद।भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा विधायक आवास पर एकत्रित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई एवं उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ भाजपा नेता महाराज सिंह सिंघवी ने बताया यह दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित अंत्योदय दिन है। क्योंकि उनके विचारों से समाज को जागरूक कराने के उद्देश्य से अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अंत्योदय का अर्थ है अंतिम व्यक्ति का उदय अर्थात समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना है। यह दिवस महान समाज सुधारक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने अंत्योदय के विचार को अपने जीवन का प्रमुख लक्ष्य बनाया था। मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल नगर ने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की एवं अधिक से अधिक सदस्य बनने पर जोर दिया इस दौरान भाजपा सोशल मीडिया विधानसभा प्रभारी हितेश कुमार वैष्णव, मंडल महामंत्री छोटू लाल नागर, ओमप्रकाश बाठला, हरनावदा शाहजी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवल किशोर मेहता, सत्यनारायण खेडी, चंद्रप्रकाश शर्मा ढोलम, मोहन नागर सारथल, कैलाश मालव, लीलाधर शर्मा,भीमराज सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग