बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित करें सरकार, पुलिसिया उत्पीड़न को रोका जाएं - अभिषेक गोयल

 बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित करें सरकार, पुलिसिया उत्पीड़न को रोका जाएं - अभिषेक गोयल



सुभाष तिवारी लखनऊ


हापुड। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में हापुड़ के कांग्रेस जन मेरठ सर्किट हाऊस पर पहुंचे। जहां से एकत्रित होकर कांग्रेस जन पैदल मार्च करते हुए मेरठ कमिश्नरी पर पहुंचे। खराब मौसम के चलते भी कांग्रेस जनों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव/जिला प्रभारी टुक्की मल खटीक ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई हैं। प्रदेश में कानून की व्यवस्था बिगड़ चुकी हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि प्रदेश में हर जगह बिगड़ती कानून व्यवस्था के उदाहरण देखे जा रहे हैं। लेकिन सरकार आंखें मूंदकर सिर्फ तमाशा देख रही हैं। आज प्रदेश में सरकार के इशारों पर पुलिस द्वारा लोगो का उत्पीड़न देखने के मामले भी सामने आ रहे हैं। विपक्ष का कोई नेता अगर इस तानाशाह भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाता हैं। सड़क पर उतरकर जनता के लिए अपनी आवाज बुलंद करता हैं। ये तानाशाह सरकार विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने का काम करती हैं। जो प्रदेश में भाजपा सरकार के चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करता हैं। अभिषेक गोयल ने मांग की हैं कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए और पुलिसिया उत्पीड़न को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन करने वालो में पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, अमित सैनी, राहुल शर्मा, गौरव गर्ग, मुकेश कौशिक, भरतलाल शर्मा, एससी प्रकोष्ठ कांग्रेस नगर अध्यक्ष एडवोकेट विनोद सिंह, यशपाल ढिलौर, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, सुखपाल गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग