पैरा-लीगल वॉलंटियर पुष्पा सोनी द्वारा विधिक सेवा शिविर का आयोजन, 300 से अधिक लोगों को विधिक जानकारी प्रदान की गई*
*पैरा-लीगल वॉलंटियर पुष्पा सोनी द्वारा विधिक सेवा शिविर का आयोजन, 300 से अधिक लोगों को विधिक जानकारी प्रदान की गई*
भीम (राजसमंद), 18 सितंबर 2024 — आज पैरा-लीगल वॉलंटियर पुष्पा सोनी ने राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के निर्देशन में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीम में विधिक सेवा शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर में 200 से अधिक बालिकाओं को विभिन्न विधिक सेवाओं जैसे कि लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, और पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानूनी सहायताओं के बारे में जागरूक किया गया।
इसके बाद, बन्नोर चौराहा पर कार्यवाहक जेलर विजय जी के क्वार्टर के बाहर एक और विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संतोष अग्रवाल जी, शमसाद बानो, आशीष जी (जेल हवलदार), हेमंत गांधी (एडवोकेट), और अन्य प्रमुख व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही।
शिविर का अंतिम चरण पंचायत सेवा समिति के निकट आयोजित किया गया, जहां 100 से अधिक नागरिकों को विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस शिविर में लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना, वृद्धजनों के अधिकार, और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पम्फलेट्स का वितरण किया गया और लोगों को जागरूक किया गया।
शिविरों का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक विधिक सहायता और न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना था, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सकें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें