बरेली-भुज-बरेली रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी*

 *इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित*

*बरेली-भुज-बरेली रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी*



पश्चिम रेलवे द्वारा गांधीधाम-भुज रेलखण्ड के मध्य स्थित भुज स्टेषन पर इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगीः-


1. गाडी संख्या 14311, बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 28.09.24 को बरेली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा गांधीधाम स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा गांधीधाम-भुज स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 


2. गाडी संख्या 14322, भुज- बरेली एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 29.09.24 को भुज के स्थान पर गांधीधाम स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भुज- गांधीधाम स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई