14 सितंबर को जंतर मंतर में हिंदी सेवियों की ऐतिहासिक सभा

 *14 सितंबर को जंतर मंतर में हिंदी सेवियों की ऐतिहासिक सभा


*


      दिल्ली - प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा जंतर मंतर में 14 सितंबर 2024 को ऐतिहासिक सभा आयोजित कर रही है जिसमें आजादी के बाद हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु हिंदी सेवियों की ऐतिहासिक सभा प्रदर्शित की गई है।

           संस्था के संपादक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि इस सभा में हिंदी सेवी हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु चिंतन करेंगे। प्रदीप मिश्र अजनबी महासचिव दिल्ली के संचालन में ऐतिहासिक काव्य पाठ भी किया जाएगा।

         देश के विभिन्न प्रांतों से हिंदी सेवियों के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया है। जंतर मंतर में सभा के पश्चात प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन डॉ धर्म प्रकाश वाजपेई सिविल सेवा संस्थान 18 पूसा रोड करोलबाग नई दिल्ली में दोपहर 03.00 बजे से आयोजित है। राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मान समारोह, किताब विमोचन व काव्य पाठ के साथ ही हिंदी प्रचार प्रसार व राष्ट्रभाषा बनाने की दिशा में विचार विमर्श किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई