भुज-दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का पिण्डवाडा स्टेशन पर ठहराव*
*भुज-दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का पिण्डवाडा स्टेशन पर ठहराव*
रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का पिण्डवाडा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 20983, भुज-दिल्ली सराय द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 16.08.24 से भुज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पिण्डवाडा स्टेशन पर 00.42 बजे आगमन एवं 00.44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20984, दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 17.08.24 से दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पिण्डवाडा स्टेशन पर 01.50 बजे आगमन एवं 01.52 बजे प्रस्थान करेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें