दरोगा द्वारा आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट प्रेषित करने की शिकायत मुख्यमंत्री से
दरोगा द्वारा आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट प्रेषित करने की शिकायत मुख्यमंत्री से
पट्टी प्रतापगढ़। पूरे बेनीराम गांव निवासी प्रवीन कुमार मिश्रा पुत्र ओम प्रकाश मिश्र ने आरोप लगाया है कि दिलीपपुर थाने के दरोगा द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर गलत रिपोर्ट प्रेषित किया गया है।पीड़ित का कहना है कि उसके मौसा की हत्या उड़ैयादीह बाजार चौराहे पर दिन दहाड़े की गई जिसमें वह मुख्य गवाह है।मुख्य गवाह होने के नाते अभियुक्तों के परिजनों द्वारा व उसके साथियों द्वारा धमकी दी जा रही है कि मामले से हट जाओ नहीं तो जो हश्र तुम्हारे मौसा का हुआ है वही हश्र तुम्हारा भी होगा। पीड़ित के साथ अभियुक्त के परिजनों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गली गलौज किया गया और घटना स्थल से घर जाते समय रास्ते में रोक कर पैसा व मोबाइल छीन लिया गया और फायर भी झोंक दिया गया।जिसकी शिकायत पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में किया और मुकदमा भी पंजीकृत हुआ।ऐसे ही एक मामले में अभियुक्त के साथियों द्वारा पीड़ित को धमकी दी गई और उसे मारा पीटा गया।उसमे भी दिलीपपुर थाने में अभियोग पंजीकृत है।पीड़ित का कहना है कि विपक्षी दबंग व सरहंग किस्म के आदमी है वह सुपारी देकर हत्या भी करा सकते हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से आईजीआरएस पर पुनः रिपोर्ट प्रेषित करने व अपने जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।
