तीरंगा रैली निकालकर दिया संदेश। जं
तीरंगा रैली निकालकर दिया संदेश।
पापड़ा गांव के शहीद सुरेश कुमार बड़सरा एवं लांस नायक लादू राम रा ऊ मा विद्यालय पापडा में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री श्रवण कुमार जी ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ किया और रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया।
समस्त स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने गांव के प्रमुख चौराहों से होते हुए तिरंगा रैली को नारों से गुंजायमान करते हुए सफल बनाया।
सभी ग्रामवासियों से अपील की गई की स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने घरों,कार्यालय,संस्थाओं पर तिरंगा फहराया जाए।
इस रैली में स्टाफ सदस्यों में श्री सुमेर सिंह,मुकेश कुमार, अनीता जी,दशरथ सिंह,पप्पू मल जांगिड,विद्याधर सिंह,पंकज कुमार,राजेश कुमार,देशराज,राकेश कुमार, कमलेश कुमार सभी स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें