जागरूकता शिविरों का आयोजन किया।
चोमू: मैं, पुष्पा सोनी, पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV), ने आज दिनांक 15/08/2024 को स्वतंत्रता दिवस पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं श्रीमान अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के निर्देशानुसार भीम में चार विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया।
मैंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीम में 500 से अधिक बालकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त विधिक जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नंदावट, भीम में 150 से अधिक बालिकाओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर प उनके कानूनी अधिकारों एवं समस्त विधिक जानकारी दी। इसके पश्चात, कोर्ट ऑफ एसीजेएम, भीम के परिसर में शिविर लगाकर 50 से अधिक आमजन को कानूनी जानकारी दी गई। इसके पश्चात, उप कारागृह भीम में निरूद्ध समस्त 6 बंदियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधिक चेतना संबंधी समस्त जानकारी प्रदान की गई।
इन शिविरों के माध्यम से कुल 700 से अधिक लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर संविधान का पालन करने, राष्ट्रीय ध्वज और प्रतीक का सम्मान करने, भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के बारे में विधिक जानकारी, और विधिक सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कीयह जानकारी मैंने जनतंत्र आवाज पत्रकार विनोद जी शर्मा को प्रदान की
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें