सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना हेतु महिला लाभार्थी 19 अगस्त तक करें आवेदन
सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना हेतु महिला लाभार्थी 19 अगस्त तक करें आवेदन
प्रतापगढ़। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण विकास कुमार दीपांकर ने बताया है कि वर्ष 2024-25 में सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना नामक नवीन योजना प्रारम्भ कर दी गयी है। उन्होने बताया है कि सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना हेतु महिला लाभार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन विभागीय पोर्टल पर दिनांक 19 अगस्त 2024 तक किया जा सकता है। उन्होने बताया है कि योजना के अन्तर्गत मत्स्य बीज हैचरी संचालित करने वाले हैचरी स्वामी, निजी क्षेत्र एवं पटटे पर आवंटित ऐसे महिला जिनके तालाब की पटटा अवधि कम से कम 5 वर्ष अवशेष हो पात्र होगें। परियोजनान्तर्गत 0.50 हे0 के तालाब में 2 हार्सपावर के एक कवाड पैन्डिल व्हील एरियेटर एवं 1.00 हे० या उससे बडे तालाब हेतु अधिकतम दो एरियेटर प्रति महिला मत्स्य पालक जिनके तालाब की वर्तमान मत्स्य उत्पादकता कम से कम 4-5 टन प्रति हे० हो की उत्पादकता में वृद्धि हेतु अनुदान दिया जायेगा।
