राज्यपाल कटारिया ने पीएम मोदी के बाद गृहमंत्री शाह, रक्षा मंत्री सिंह, लोकसभा स्पीकर बिड़ला से शिष्टाचार भेंटकर विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर मंथन किया
राज्यपाल कटारिया ने पीएम मोदी के बाद गृहमंत्री शाह, रक्षा मंत्री सिंह, लोकसभा स्पीकर बिड़ला से शिष्टाचार भेंटकर विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर मंथन किया
उदयपुर। असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब देश के गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। राज्यपाल कटारिया और गृहमंत्री शाह के बीच असम के बाढ़ प्रभावितों की यथासंभव मदद करने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने पर मंथन हुआ। गृहमंत्री शाह ने राज्यपाल कटारिया को असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने और कानून व्यवस्था लगातार बहाल बनाए रखने का आश्वासन प्रदान किया। गृहमंत्री शाह से राज्यपाल कटारिया की राजस्थान की वर्तमान राजनीति और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसके बाद राज्यपाल कटारिया ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी गर्मजोशी से मुलाकात कर असम और मेवाड़ आने का आमंत्रण दिया। राज्यपाल कटारिया का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर काफी मंथन हुआ। इसके बाद राज्यपाल कटारिया ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। स्पीकर बिड़ला ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि राज्यपाल कटारिया से विविध विषयों पर चर्चा हुई। यह जानकारी उदयपुर शहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया ने दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें