जिला स्तरीय यूथ कमेटी की वर्चुअल मीटिंग हुई आयोजित*

 *जिला स्तरीय यूथ कमेटी की वर्चुअल मीटिंग हुई आयोजित*



राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के यूथ जिला अध्यक्ष निक्की कुमार जांगिड़ ने बताया कि मीटिंग की अध्यक्षता सीकर सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा की इस मीटिंग में राज्य मुख्यालय के आदेश अनुसार सतत विकास लक्ष्य एसडीजी को लेकर यह मीटिंग आयोजित की गई ।

मीटिंग में सीकर जिले के सभी स्थानीय संघ के रोवर्स रेंजर्स ने भाग लिया एसडीजी के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए श्रीगंगानगर से कुलदीप कुमार द्वारा एसडीजी सतत विकास के 17 लक्ष्य ये हैं:

गरीबी नहीं,भूखमरी नहीं,अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,लैंगिक समानता,स्वच्छ जल और स्वच्छता,सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा,सभ्य कार्य और आर्थिक विकास,उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा,असमानता में कमी,टिकाऊ शहरी और सामुदायिक विकास,जिम्मेदारी के साथ उपभोग और उत्पादन,जलवायु कार्रवाई,पानी के नीचे जीवन, भूमि पर जीवन,शांति और न्याय के लिए संस्थान,लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक साझेदारी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

 रोवर रामप्रसाद भास्कर ने राज्य से प्राप्त सीकर जिले को जो एसडीजी विशेष गोल(भूमि पर जीवन) दिया गया उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 सी ओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने एसडीजी के बारे में बताया और इसमें अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सभी को मोटिवेट किया और सी.ओ. स्काउट ने कहा कि सभी स्थानीय संघ को अलग-अलग कार्य बांट दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि सभी स्काउट,गाइड,रोवर,रेंजर इस समय बारिश का मौसम है ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए और सीकर जिले को एक हरा भरा जिला बनने में योगदान दें सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर एक-एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करें। अंत में यूथ जिला अध्यक्ष निक्की कुमार जांगिड़ ने सभी जुड़े हुए अधिकारियों,रोवर्स,रेंजर्स का आभार व्यक्त किया। मीटिंग में सुमित चावला, पीताम्बर, कनिका, अरुण, सोनाक्षी, सुमित भार्गव, आरती, पीयूष, हेमलता, कोमल, निकिता,उज्जवल और अन्य सदस्य जुड़े।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी