20 लाख की लागत से निगम ने शुरू किया विकास कार्य। विभिन्न समाजों की मांग को लेकर निगम ने शुरू किया विकास कार्य

 20 लाख की लागत से निगम ने शुरू किया विकास कार्य।

विभिन्न समाजों की मांग को लेकर निगम ने शुरू किया विकास कार्य


उदयपुर। आयड सुभाष नगर लिंक रोड के पास स्थित विभिन्न समाजों के श्मशान घाट पर 20 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य का शिलान्यास नगर निगम उप महापौर पारस सिंघवी द्वारा किया गया।

नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष सीए आशीष कोठारी ने बताया कि सुभाष नगर से आयड को जोड़ने वाली पुलिया के पास विभिन्न समाजों के श्मशान घाट स्थित हैं जहां पर समुचित व्यवस्था नहीं होने के साथ दायनीय स्थिति में है। समाजों के प्रतिनिधियों द्वारा नगर निगम से विकास कार्य करवा कर इसमें सुधार करने की मांग की गई, जिस पर महापौर गोविंद सिंह टांक द्वारा आवश्यक विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। निर्देश की पालना में गुरुवार को उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी द्वारा कार्यों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष बेणीराम सालवी, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता पार्षद एवं समिति अध्यक्ष उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई