खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन का पहला सम्मलेन आयोजित
- खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन का पहला सम्मलेन आयोजित
उदयपुर, 6 मई। खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन का पहला सम्मलेन, महिला मण्डल कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह सोमवार को सज्जनगढ़ रोड स्थित निजी रिसोर्ट में संस्थापक जय निमावत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष बागड़ी ने बताया कि समाज में महिलाओं को हर वर्ग में आगे बढ़ाना हमारा पहला दायित्व है। आयोजित कार्यक्रम में खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन महिला कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयेाजन किया गया। जिसमें महिलाओं को स्मृती चिन्ह, साड़़ी, प्रमाण पत्र व उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी महिला सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि समाज को नि:शुल्क एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए लाइब्रेरी खोली जाएगी। जिसमे समाज के बच्चों को पडऩे के लिए नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। खटीक समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह, समाज को शिक्षा में आगे बढ़ाना, समाज में युवाओं को रोजगार में मदद करना, सरकारी की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना, समाज में असहाय, गरीबों को आगे बढ़ाने, समाज में बिखरा हुए समजजनों को एक माला में पिरोने का कार्य करेंगे। साथ ही समय-समय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष बागड़ी ने कहा कि आगामी समय में महिला कार्यकारिणी की सभी सदस्यों को फ्लाइट से अयोध्या में रामलला के दर्शन करवाएंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वन्दना एवं उनके सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने किया। धन्यवाद महिला मण्डल की जिलाध्यक्ष तुलसी चंदेल ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थापक जय निमावत ने किया। इस अवसर पर संस्थापक जय निमावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी, पीसी चावला, विजय निमावत, राजेश निमावत, अनिल पहाडिय़ा, ललित खटीक, किशन खटीक, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा कुमारी खटीक, महिला मण्डल की उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष तुलसी चंदेल, केशर बाई, लक्ष्मी चंदेल, संतोष चंदेल, सुनीता पडियार, राजू देवी चौहान, अनीता, मंजू, सोहनी बाई, सीता देवी, मीनाक्षी कटारिया, किरण रेखा आदि उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें