केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो आज
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो आज
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज।
भारतीय जनता पार्टी सांसद प्रत्याशी श्री मन्नालाल रावत के समर्थन में राजनीति के चाणक्य एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह शुक्रवार शाम 6:00 बजे दिल्ली गेट से एक विशाल रोड शो करेंगे जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर ने बताया कि इस कार्यक्रम को अति भव्य रूप प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों जिला एवं मोर्चो की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं कि इस रोड शो में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की समितियां का गठन किया गया है जिसका संयोजक उपमहापौर पारस सिंघवी को मानोनित किया गया है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम अमित शाह का एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली एवं चंद्रगुप्त सिंह चौहान के सानिध्य में स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात उन्हें दिल्ली गेट से सुसज्जित रथ पर सवार कर उनका रोड शो प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम संयोजक पारस सिंघवी ने बताया कि शाम 6:00 बजे दिल्ली गेट चौराहे पर डॉक्टर अंबेडकर मंडल भुवन मंडल नंदेश्वर मंडल बडगांव मंडल के कार्यकर्ता बावर्ची रेस्टोरेंट के बाहर स्वागत करेंगे यहां पर मंच बनाकर श्रीनाथजी की झांकी बनाई जाएगी और चंग वादन का कार्यक्रम पार्षद छोगा लाल भोई के सानिध्य में किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें