नाइट हेरिटेज वॉक में उमड़ा उत्साह लेकसिटी के समृद्ध अतीत, शिल्प—स्थापत्य को देखकर गौरवान्वित हुए युवा

 नाइट हेरिटेज वॉक में उमड़ा उत्साह  

लेकसिटी के समृद्ध अतीत, शिल्प—स्थापत्य को देखकर गौरवान्वित हुए युवा



उदयपुर, 22 अप्रैल। लेकसिटी के समृद्ध शिल्प—स्थापत्य, कला—संस्कृति, बेनजीर परंपराओं के साथ—साथ पाक कला प्रविधियों से देश—दुनिया के साथ साथ शहरवासियों और भावी पीढ़ी को रूबरू कराने के उद्देश्य से नाइट हेरिटेज वॉक व ओल्ड सिटी फूड ट्रेल का आयोजन किया गया। शहर के युवा सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की पहल पर आयोजित इस नाइट हेरिटेज वॉक व ओल्ड सिटी फूड ट्रेल में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और कुछ बुजुर्ग भी शामिल हुए।


हेरिटेज वॉक के संयोजक तथा युवा प्रतिभावान ब्लॉगर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर संदीप राठौड़ ने बताया कि शहर की समृद्ध विरासत से आने वाली पीढ़ी को रूबरू कराने व गौरव की अनुभूति कराने के उद्देश्य से आयोजित यह हेरिटेज वाक जगदीश चौक से प्रारंभ हुई। इस हेरिटेज वॉक में वरिष्ठ गाईड , होटल - पर्यटन और हेरिटेज वॉक स्पेशलिस्ट चिन्मय दीक्षित ने संभागियों को समृद्ध विरासत, शिल्प—स्थापत्य, इतिहास, कला, संस्कृति इत्यादि के बारे में जानकारी देकर उत्साहित कर दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई