राज्यसभा सांसद जयराम रमेश आज उदयपुर में
राज्यसभा सांसद जयराम रमेश आज उदयपुर में
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राज्यसभा सांसद कांग्रेस मिडिया विभाग के अध्यक्ष जयराम रमेश 23 अप्रेल मंगलवार को प्रातः 7 बजे बेंगलोर से हवाई जहाज द्वारा रवाना होकर प्रातः 9 बजे उदयपुर के महाराणा प्रताप डबोक हवाई अड्डे पहुंचेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि जयराम रमेश 11 बजे पत्रकारों से वार्ता करेंगे एवं 1 बजे शोभागपुरा सर्कल में कांग्रेस पदाधिकारीयों से बात करेंगे। एवं 03:00 बजे हवाई जहाज द्वारा दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे। जयराम रमेश के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डॉ. रीतु चैधरी भी आएंगी।
