भाजपा कि टिफ़िन बैठक अभियान,सरदार पटेल मण्डल में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की शिरकत
भाजपा कि टिफ़िन बैठक अभियान,सरदार पटेल मण्डल में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की शिरकत
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल।
संगठनात्मक ढाँचे की मूलभूत इकाई कार्यकर्ता के साथ बूथ स्तर तक संवाद स्थापित करने एवम् आगामी लोकसभा चुनाव पर आधारित रणनीति के क्रियान्वयन की दिशा में संगठन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में आयोजित “टिफ़िन बैठकों”की कड़ी में 5 अप्रैल को -भाजपा सरदार पटेल मण्डल,उदयपुर(शहर) के बूथ क्रमांक 107/108 की “टिफ़िन बैठक” प्रदेश की उपमुख्यमंत्री माननीया दिया कुमारी “ के सानिध्य में पूर्ण हुई!
इस अवसर पर दिया कुमारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल मात्र राजनैतिक संगठन न होकर प्रत्येक कार्यकर्ता हेतु एक पारिवारिक शाखा हैं, और इसी परिवार के सदस्यों के मध्य आज प्रदेश स्तर पर टिफ़िन बैठक का आयोजन हमारी इसी अपनत्व की विचारधारा का परिचायक हैं! आज पूरा भारतवर्ष मोदी जी कार्यों से प्रभावित होकर स्वयं को मोदी परिवार का हिस्सा मान मोदी सरकार को तीसरी बार पुनः चुनने का मन बना चुका हैं!
टिफ़िन बैठक के दौरान लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर,ज़िलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली,शहर विधायक ताराचंद जैन,पूर्व विधायक वंदना मीणा,पूर्व मेयर रजनी डांगी,ज़िला महामंत्री गजपाल सिंह ,मनोज मेघवाल,ज़िलामंत्री दीपक बोलिया,मण्डल अध्यक्ष हज़ारी जैन,महामंत्री जयंत ओझा, पार्षद चंद्रकला बोलिया,संतोष मेनारिया, भँवर सिंह देवड़ा,छोगालाल भोई,पूर्व पार्षद राजेश वैरागी, हंसा माली, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,सुशीला ,मंत्री दिनेश दवे,नेमीचन्द आचार्य,संगीता माली, वैभव भंडारी(युवा मोर्चा अध्यक्ष) पुष्कर मेघवाल( एससी मोर्चा अध्यक्ष) सौरभ सुखवाल(किसान मोर्चा अध्यक्ष) कुलदीप चौधरी(ओबीसी मोर्चा महामंत्री) महिला मोर्चा की मीनाक्षी गर्ग, गंगा देवी सहित मण्डल के राजकुमार खंडेलवाल, पवित्र चौधरी,पृथ्वी सिंह ,निर्मल पालीवाल,कमलेश ओड,प्रत्युष ,कमलेश सालवी, प्रशान्त मेघवाल, उमराव सिंह , विनायक शर्मा, आदि पदाधिकारी,महिला शक्ति, कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें