श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता
श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता
पाटन। कृष्ण सैनी धांधेला
पाटन।कस्बे में स्थित सीताराम जी के मंदिर प्रांगण में चल रही भागवत कथा में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। व्यास पीठ पर विराजमान सांई राम महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने और मरने की कला सिखाती है। मनुष्य को जीवन परमात्मा ने दिया है, लेकिन जीवन जीने की कला हमें सत्संग से प्राप्त होती है। शुक्रवार को पांचवें दिन भगवान कृष्ण के जन्म पर कथा वाचक सांई राम महाराज ने जन्मोत्सव की कथा का वाचन करते हुए कहा कि भगवान भक्तों के वश में है, भगवान हमेशा अपने भक्तों का ध्यान रखते हैं। इस दौरान शहीद वीरांगना कविता सामोता ने गुरु महाराज सांई राम महाराज को साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। सामोता ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भगवान का स्मरण करना बहुत जरूरी है, साथ ही बच्चों को भी सनातन संस्कार देना भी जरूरी है जिससे बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा हो सके। ग्राम पंचायत डूंगा की नांगल पूर्व उपसरपंच सुमन सैनी ने कविता सामोता को माला पहनाकर स्वागत किया। भागवत कथा में सुंदर भजनों की प्रस्तुति पर महिलाएं झूम उठी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें