सुफी कत्थक नृत्य पर कार्यशाला "श्रृंगार" 30 जून तक
सुफी कत्थक नृत्य पर कार्यशाला "श्रृंगार" 30 जून तक
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। कला आश्रम फाउण्डेशन की ईकाई कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स, उदयपुर में सुफी कत्थक नृत्य पर कार्यशाला "श्रृंगार" का आयोजन किया जा रहा है। शुभारम्भ कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डॉ. दिनेश खत्री एवं पेट्रोन ट्रस्टी डॉ. सरोज शर्मा द्वारा किया गया। यह कार्यशाला 22 अप्रैल से 30 जून तक सायंकाल 5 बजे से 7 बजे तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आयोजित की जाएगी, जिसका पंजीकरण वेबसाइट पर किया जा सकता है। 30 जून को इस कार्यशाला का समापन किया जाएगा।
कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्मिंग आटर्स की प्राचार्या डॉ. सरोज शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में कत्थक से सुफी और सुफी से श्रृंगार की अनुभूति की यात्रा पर व्याख्यान देकर उसको आकार दिया गया। यह कार्यशाला जून महिने तक रहेगी। इस कार्यशाला में कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स कॉलेज के इन्द्रदेव आर्य, नकुल गन्धर्व एवं इंद्रा कंवर भी सहयोग प्रदान करेंगे।
डॉ. सरोज शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स उदयपुर में शास्त्रीय कत्थक नृत्य, लोक नृत्य, संगीत तथा वादन में संगीत प्रभाकर एवं संगीत विशारद की डिग्री कोर्स संचालित किए जाते है। कत्थक नृत्य से विद्यार्थी तनाव मुक्त रहते है। छात्रों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। कत्थक नृत्य से छात्रों में बुद्धि का विकास होता है। डॉ. सरोज शर्मा ने बताया कि विदेशों से वर्षभर कई ग्रुप यह कत्थक नृत्य, योग, ध्यान, संगीत आदि सीखने को आते है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें