मोदी के नेतृत्व में भारत आज अर्थव्यवस्था में पांचवें नंबर में आया है अमित शाह
मोदी के नेतृत्व में भारत आज अर्थव्यवस्था में पांचवें नंबर में आया है अमित शाह
उदयपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुंबई में इंडिया ग्लोबल फोरम के वार्षिक निवेश शिखर सम्मेलन एनएक्सटी 10 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का हर नागरिक जानता है कि साल 2004 से 2014 तक जब केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी, उस दौरान देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें नंबर पर थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने बीते 10 वर्षों में देश की अर्थवस्था को 5वें नंबर पर लाने का काम किया है। ऐसे में इस बात को मान लेना चाहिए कि मोदी अपने तीसरे टर्म में देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे नंबर पर लाने में जरूर सफल होंगे। साल 2014 से पहले 10 साल पहले तक देश की अर्थव्यवस्था की हालत जर्जर थी, निवेशकों का भरोसा उठ गया था, लेकिन आज अमृतकाल में अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई है तथा भारत का आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी बढ़ी है। आज अमृतकाल में 2024 का लोकसभा चुनाव भी नजदीक है। ऐसे में चुनावी समर में विपक्षियों को करारी मात देने के लिए भारतीय राजनीति के चाणक्य एक बार फिर से मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ मैदान में उतर चुके हैं। बीते 10 वर्ष की उपलब्धियों के आधार पर देश की जनता ने भी एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। विपक्षी दल भी जानते हैं कि जब शाह मैदान में उतरते हैं तो कमल जरूर खिलता है। किसी भी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता शाह का फैक्टर ही काफी होता है।
