महिला दिवस पर माँऔर बेटी दोनों को मिला नारी गौरव सम्मान

 महिला दिवस पर माँऔर बेटी दोनों को मिला नारी गौरव सम्मान



जयपुर। सियाम ऑडिटोरियम ,दुर्गापुरा जयपुर में सर्व समाज नारी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।जिसमें राजस्थान एवं भारत के अन्य राज्यों से पधारी लगभग एक सौ पचास प्रतिभावान महिलाओं को विविध क्षेत्रों जैसे 

शिक्षा,साहित्य,संगीत ,कला,खेल,स्काउट ,चिकित्सा,

समाज सेवा आदि में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। दौसा जिले में साहित्य एवं शिक्षा में अपना विशेष स्थान बनाने वाली साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ निर्मला शर्मा को साहित्य एवं शिक्षा संबंधी योगदान हेतु राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ निर्मला शर्मा दौसा में स्थापित साहित्यिक संस्था देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान की संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं तथा उच्च शिक्षा में अध्यापन कार्य में संलग्न हैं। डॉ शर्मा को महिला दिवस पर लेडीज क्लब में दौसा जिला एस पी रंजीता शर्मा द्वारा अपराजिता सम्मान और इनरव्हील क्लब द्वारा उपसभापति कल्पना जैमन के हाथों से भी शिक्षा एवं साहित्य में सफल महिला हेतु सम्मान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही दौसा जिले से सुश्री स्नेहा शर्मा को सामाजिक कार्यकर्ता एवं विशेष शिक्षा में अपनी सेवाएं प्रदान करने हेतु मंच पर सम्मानित किया गया। स्नेहा शर्मा पी जी कॉलेज दौसा निवासी दीपक शर्मा एवं डॉ निर्मला शर्मा की पुत्री हैं। मंच पर माता एवं पुत्री दोनों को सम्मान प्राप्त हुआ। लेखन के क्षेत्र में श्रीमती सुनीता वर्मा 'सन्ध्या 'बांदीकुई का भी उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई